मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल के दर्शन किये

हरिद्वार। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड प्रदेश श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंच डाॅ चिन्मय पण्ड्या, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मदन दास देवी व अन्य कार्यकर्ताओं से भेंट की। सीएम के सााथ उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ धनसिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चैहान, श्री विकास तिवारी, श्री नरेश शर्मा ने भी उनसे मुलाकात की। विश्वविद्यालय पहुंचने पर डाॅ चिन्मय पण्ड्या ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।



मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित भगवान महाकाल के मंदिर के भी दर्शन किये और पूजा अर्चना। उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थापित शाौर्य दिवार का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री दीपेंद्र चैधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सेंथिल अबुदई, सिटी मजिस्ट्रेट श्री जगदीशलाल, एसडीएम श्रीमती, कुश्म चैहान, एसपी सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय  आदि उपस्थित थे।